Imtdot

मुंगेर में प्रेमी जोड़े ने रचाई शादी: युवती बोली- “हम इनको भगाकर लाए हैं”, अलग जाति का मामला बना चर्चा – Munger News

मुंगेर में प्रेमी जोड़े ने रचाई शादी:  युवती बोली- “हम इनको भगाकर लाए हैं”, अलग जाति का मामला बना चर्चा – Munger News
Spread the love share




मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर प्रखंड स्थित ऐतिहासिक बाबा पंचमुखी नाथ मंदिर परिसर में एक प्रेमी जोड़े की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में युवती खुले तौर पर कहती नजर आ रही है, “हम इनको भगाकर लाए हैं, ये हमको नहीं भगाकर लाए हैं।” जानकारी के अनुसार, युवक की पहचान सिंहपुर निवासी सौरभ कुमार के रूप में हुई है, जबकि युवती मुजफ्फरगंज की नीतू कुमारी है। दोनों अलग-अलग जाति से संबंध रखते हैं। दोनों ने मंदिर में विवाह रचा लिया
प्रेम संबंध के चलते सामाजिक बंधनों को दरकिनार कर दोनों ने मंदिर में विवाह रचा लिया। मंदिर परिसर में उन्होंने एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाईं। इस घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सोशल मीडिया पर भी इस प्रेम विवाह को लेकर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। फिलहाल यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, यह घटना अभी तक पुलिस तक नहीं पहुंची है। शादी के बाद युवक और युवती दोनों के फरार होने की बात कही जा रही है।



Source link


Spread the love share
Exit mobile version