Imtdot

मधुबनी में बाइक चालक की गड्ढे में गिरने से मौत: परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, उच्च स्तरीय जांच की मांग – Madhubani News

मधुबनी में बाइक चालक की गड्ढे में गिरने से मौत:  परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, उच्च स्तरीय जांच की मांग – Madhubani News
Spread the love share



मधुबनी के हारलाखी थाना क्षेत्र के चौड़ी गांव में बाइक चालक गड्ढे में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे उठाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।

.

स्थानीय लोगों ने बताया कि शख्स सड़क किनारे गड्ढे में गिरकर घायल हो गया था। अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। परिजन राम कुमार महतो ने बताया कि मृतक सुधीर कुमार महतो नए साल के दिन निजी काम से कही जा रहे थे। उनके घर से निकलने के कुछ ही देर बाद अस्पताल से फोन आया और कहा की उनकी मौत हो गई है। अस्पताल आकर शव ले जाए।

परिजन राम महतो ने आरोप लगाते हुए कहा है कि किसी ने हत्या कर गड्ढे में फेक दिया है। जिसकी पुलिस को उच्च स्तरीय जांच पड़ताल करनी चाहिए। हालांकि शव का पोस्टमार्टम कर अस्पताल कर्मी ने परिजन को सौंप दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि सारे पहलू को देखते हुए जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की करवाई की जाएगी।



Source link


Spread the love share
Exit mobile version