Imtdot

भागलपुर के पीरपैंती में सड़क हादसे में छात्र की मौत: बाजार से लौटते वक्त अज्ञात वाहन ने रौंदा, इंटर के स्टूडेंट ने इलाज के दौरान तोड़ा दम – Bhagalpur News

भागलपुर के पीरपैंती में सड़क हादसे में छात्र की मौत:  बाजार से लौटते वक्त अज्ञात वाहन ने रौंदा, इंटर के स्टूडेंट ने इलाज के दौरान तोड़ा दम – Bhagalpur News
Spread the love share




भागलपुर में एक सड़क हादसे में इंटर के छात्र सोनू कुमार (20) की मौत हो गई। घटना पीरपेंती थाना क्षेत्र के बाबूपुर मोड़ के पास हुई, जहां एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने 16 फरवरी की रात करीब 9 बजकर 30 मिनट पर छात्र को टक्कर मार दी। दो दिनों तक चले इलाज के बाद छात्र ने बुधवार को दम तोड़ दिया। मृत छात्र की पहचान पीरपेंती थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव के रहने वाले अरुण मंडल के बेटे के रूप में हुई है। उधर, हादसे को अंजाम देने के बाद ड्राइवर ट्रक समेत फरार हो गया। किसी काम से बाहर गया था सोनू, घर लौटने के दौरान हुआ हादसा परिजनों के अनुसार, सोनू कुमार किसी काम से बाहर गया था और रात में अपने घर लौट रहा था। बाबूपुर मोड़ के पास पहुंचते ही पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे सोनू गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस और सोनू के परिजनों को दी। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल सोनू को पीरपेंती अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद, डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज, तलाश जारी अस्पताल परिसर में मौजूद बरारी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बताया गया है कि सोनू कुमार अपने दो भाइयों में बड़ा था और उसने इसी वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी। बेटे की असामयिक मौत से परिवार गहरे सदमे में है। परिजनों ने प्रशासन से दोषी वाहन चालक की जल्द गिरफ्तारी और उचित कार्रवाई की मांग की है। इस घटना ने सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण को लेकर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं।



Source link


Spread the love share
Exit mobile version