आखरी अपडेट:
बिहार सरकार ने लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को नए साल का तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में 5% की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है. यह वृद्धि 1 जुलाई 2025 से लागू होगी. छठवें वेतन आयोग के तहत DA अब 252% से बढ़कर 257% हो गया है. जिससे कर्मचारियों को बकाया (Arrear) भी मिलेगा.
पटनाः बिहार सरकार ने नए साल से ठीक पहले राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को जबरदस्त तोहफा दिया है. नीतीश कुमार की अगुवाई वाली एनडीए सरकार ने राज्य के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इस फैसले से सरकारी कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में बंपर इजाफा होगा.
1 जुलाई 2025 से लागू होगा बढ़ा हुआ DA
नीतीश सरकार के इस फैसले के तहत महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में की गई यह 5% की बढ़ोतरी 1 जुलाई 2025 की तारीख से लागू होगी.
वेतन आयोग के तहत नई दरेंः
- छठवें वेतन आयोग के तहत सैलरी/पेंशन पाने वालों के लिए: वर्तमान 252% से बढ़ाकर महंगाई भत्ता 257% कर दिया गया है.
- पांचवें वेतन आयोग के तहत सैलरी/पेंशन पाने वालों के लिए: इनके लिए डीए-डीआर 466% से बढ़ाकर 474% कर दिया गया है.
बिहार के लाखों सरकारी कर्मियों को फायदा
महंगाई भत्ते में हुई इस 5% की वृद्धि से राज्य के कर्मचारियों को बकाया भी मिलेगा, जिससे उनके हाथ में बड़ी राशि आएगी. यह निर्णय उन लाखों कर्मियों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है जो बढ़ती महंगाई के बीच अपनी सैलरी में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे थे. राज्य सरकार के इस कदम से आगामी वर्ष में बिहार के कर्मचारियों के जीवन स्तर में सुधार होने की उम्मीद है.
मंगलवार को हुई थी कैबिनेट की बैठक
बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बिहार कैबिनेट बैठक में कुल 19 महत्वपूर्ण एजेंडों को मंजूरी दी गई. कैबिनेट की बैठक में सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात मिली है. सबसे बड़ा निर्णय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता (DA) 5 प्रतिशत बढ़ाने का रहा.
लेखक के बारे में
मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.