छपरा में सीएनजी के टैंकर से बीच सड़क अचानक गैस लीक होने लगा। सीएनजी टैंकर चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टाल गया। टैंकर से 600 लीटर गैस लीक कर गया है। टैंकर छपरा शहर के रौजा सीएनजी टैंक में रिफिलिंग कर मोतीहारी जा रहा था, तभी हादसा हो गया। टैंकर भारत पे
.
बिहार की अन्य खबरें पढ़िए
सुपौल में शख्स का मर्डर
सुपौल में एक अधेड़ की पीट पीटकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान बोदराही गांव निवासी देव कृष्ण यादव(48) के रूप में हुई है। हत्या के बाद शव को सड़क किनारे खेत मे फेंक दिया गया। वारदात जिले के मरौना थाना क्षेत्र के बोदराही गांव की है।
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
नालंदा विगहा गांव के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दीपनगर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। थाना अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गांव वालों ने घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि शव दो टुकड़ों में बंटा हुआ था। शव की पहचान नहीं हो पाई है।