Imtdot

‘प्रिय पतिदेव पवन जी, मैं कल लखनऊ मिलने आ रही’: पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह का पोस्ट, कहा- कुछ जरूरी डिसीजन लेना है – Patna News

‘प्रिय पतिदेव पवन जी, मैं कल लखनऊ मिलने आ रही’:  पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह का पोस्ट, कहा- कुछ जरूरी डिसीजन लेना है – Patna News
Spread the love share


भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। तलाक केस के बीच ज्योति सिंह लगातार पति पवन सिंह को लेकर सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट कर रही हैं।

इस बीच अब उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘प्रिय पतिदेव श्री पवन सिंह जी, मैं कल आपसे एवं आपके परिवार से मिलने आपके निवास स्थान लखनऊ आ रही हूं। मुझे उम्मीद ही नहीं, पूर्ण विश्वास है कि आप मुझसे ज़रूर मिलेंगे। अगर आप कहीं और होंगे तो मैं आपका दो दिन तक इंतजार करूँगी। या फिर आप जहाँ भी मुझे बुलाएंगे, मैं वहाँ पहुँच जाऊँगी। बहुत सारी बातें और कई महत्वपूर्ण निर्णय आपके साथ बैठकर करने हैं। इसलिए विनम्र निवेदन है कि आप प्लीज मुझसे जरूर मिलिएगा।

आपकी पत्नी, ज्योति

इससे कुछ दिन पहले उन्होंने अपने फेसबुक स्टेटस शेयर किया था। इस स्टेटस में ज्योति सिंह हाथ जोड़े दिख रही थी। वीडियो में पवन सिंह को रखा गया था। वीडियो के साथ ‘कवन भईल हमरा से गलती लेत नइखे सुधिया हमार’ भोजपुरी गाना लगाया गया है। वीडियो में नीचे टेक्स्ट लिखा है कि, ऐसी कौन-सी गलती हुई है मुझसे जो इतनी बड़ी सजा मिल रही है।

दूर रहना था तो पास क्यों बुलाया- ज्योति सिंह

इससे पहले ज्योति सिंह ने अपने फेसबुक पर लिखा था कि, मुझे अपने ही जीवन से नफरत होती जा रही है। एक बार आप मुझसे बात कर लीजिए। मेरे कॉल मैसेज का रिप्लाई दे दीजिए। कभी तो मेरा दर्द समझिए। जब दूर ही होना था तो लोकसभा चुनाव में मुझे अपने पास क्यों बुलाया।

पोस्ट के साथ ज्योति सिंह ने एक तस्वीर भी साझा की थी। इस तस्वीर में पवन सिंह ज्योति सिंह को सिंदूर लगाते दिखे थे।

ज्योति सिंह ने पवन सिंह के साथ ये तस्वीर पोस्ट की थी।

विधानसभा चुनाव लड़ने का दावा कर चुकी हैं ज्योति सिंह

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह कई दफा यह दावा कर चुकी हैं कि वो 2025 का बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। वो काराकाट विधानसभा सीट से अपनी दावेदारी लगातार ठोक रही हैं। हालांकि, ज्योति सिंह किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगी ये अब तक उन्होंने साफ नहीं किया है।

2018 में पवन सिंह ने की दूसरी शादी

पवन सिंह की पहली शादी 2014 में नीलम सिंह से हुई थी। लेकिन शादी के एक साल बाद ही नीलम ने आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद 2018 में पवन सिंह ने ज्योति सिंह से दूसरी शादी की। हालांकि, शादी के कुछ महीनों बाद ही दोनों के रिश्तों में खटास आ गई।

'प्रिय पतिदेव पवन जी, मैं कल लखनऊ मिलने आ रही': पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह का पोस्ट, कहा- कुछ जरूरी डिसीजन लेना है - Patna News

दूसरी पत्नी ज्योति सिंह ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इसके बाद फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी भी दाखिल की, लेकिन कोर्ट में काउंसिलिंग के दौरान दोनों एक साथ रहने को सहमत हो गए। इसके बाद कई तस्वीरें पवन सिंह और ज्योति सिंह की सामने आई।



Source link


Spread the love share
Exit mobile version