आखरी अपडेट:
muzaffarpur news in hindi today: लोग अपने बच्चों के बेहतर और आरामदायक जीवन के लिए तमाम तरह के हथकंडे अपनाते हैं. मेहनत की कमाई से लेकर लोग भ्रष्टाचार तक करते हैं. जिससे वो अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए खूब संपत…और पढ़ें
मुजफ्फरपुर: “पूत सपूत तो का धन संचय, पुत कपूत तो का धन संचय,” इस बात का अर्थ है कि दोनों ही स्थितियों में धन इकठ्ठा करना व्यर्थ है. अगर बेटा कपुत्र हुआ तो वह सब बेच खायेगा और यदि सुपुत्र हुआ तो खुद से धन कमा लेगा. इसका उदाहरण बिहार के मुजफ्फरपुर में देखने को मिला. यहां मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रहने वाले विजय साह 70 वर्ष और उनकी पत्नी मंजुला देवी 65 वर्ष को उनके हैवान बेटे ने खंती से मार अधमरा कर दिया है.घर में बंदकर बुजुर्ग मां बाप पर हैवान बेटा जब अपनी हैवानियत दिखा रहा था और उन्हें बेरहमी से पीट रहा था तो उनकी चीख घर के बाहर तक सुनाई दे रही थी. आगे आपको बताते हैं कि पूरा मामला क्या है जिससे आप “पुत सपूत तो का धन संचय, पुत कपूत तो का धन संचय,” का मतलब भी सही तरीके से समझ जाएंगे.
बुजुर्ग पिता विजय साह बताते हैं कि बेटा पांच लाख रुपए की डिमांड कर रहा था. उन्होंने रुपया देने से इनकार किया तो खंती से सिर पर हमला कर दिया. हम दोनों के ऊपर टेबल भी पटक दिया था. छोटा बेटा मनीष नशे का आदी है. हमेशा शराब के नशे में धुत रहता है. वह कार खरीदने और अय्याशी करने के लिए पांच लाख रुपए की डिमांड कर रहा था. इसे लेकर पिछले एक सप्ताह से गाली-गलौज और मारपीट कर रहा था. मंगलवार को वह काम से बाहर गया था. वापस लौटा तो बेटे ने पहले पत्नी पर खंती से जानलेवा हमला किया और पत्नी को बचाने गया तो मुझे कमरे में बंद कर दिया. इसके बाद हम दोनों पति-पत्नी पर खंती से हमला किया.
डॉक्टरों के अनुसार, विजय कुमार के सिर में 12 से अधिक टांके लगे हैं. मंजुला देवी के शरीर में दर्जनों जगहों पर गहरे जख्म के निशान हैं. अब इस घटना को लेकर मिठनपुरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है और हैवान बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.