पटना के गौरीचक इलाके में अपराधियों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। खैरा गांव के पास खेत में खून से लथपथ शव मिला है। घटनास्थल से एक खोखा और पीनट मिला है। मृतका की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।
।
लूट के इरादे से हत्या नहीं
ग्रामीण द्वारिका पासवान ने बताया कि सुबह के समय खेत की ओर निकले थे। इस दौरान खेत में डेड बॉडी पर नजर पड़ी। कनपटी में सटाकर गोली मारी गई है। शरीर पर गहने मौजूद थे। लूट के इरादे से वारदात को अंजाम नहीं दिया गया है। हत्या किस इरादे से की गई है, ये पुलिस जांच का विषय है।
खेत में मिला महिला का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस।
मामले की जांच की जा रही है
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच के लिए FSL और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया है। गौरीचक थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मर्डर के एंगल से जांच की जा रही है।