पटना के होटल ताज पर आतंकी हमले की मॉकड्रिल VIDEO: तीन हथियार बंद आतंकी घुसे, कर्मचारियों को बनाया बंधक; पुलिस-ATS ने संभाला मोर्चा – Patna News

Spread the love share




पटना के बुद्धा कॉलोनी इलाके की लोदीपुर स्थित होटल ताज में आतंकी हमले को लेकर मॉकड्रिल की गई है। इस दौरान तीन हथियार बंद डमी आतंकी होटल के अंदर घुसे। आतंकी अत्याधुनिक हथियारों से लैस दिखे। वो हाथों में एके-47 और हैंड ग्रेनेड लिए हुए थे। आतंकियों ने सबसे पहले एंट्रेंस गेट पर दो धमाके किए। फिर गेट पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों को गोली मार दी। इसके बाद आगे दौड़ते हुए होटल के अंदर घुस गए। होटल के अंदर जो भी गेस्ट हैं, सभी को आतंकियों ने बंधक बना लिया है। पहले देखिए होटल ताज में मॉकड्रिल की 3 तस्वीर…
पटना ATS ने संभाला मोर्चा इसकी सूचना पटना ATS को दी गई है। फिलहाल एंट्रेंस गेट पर स्थानीय थाने की पुलिस मौजूद है। सुरक्षा के लिहाज से एंट्रेंस गेट के पास बैरिकेडेस लगा दिया गया है। पुलिस की ओर से होटल परिसर को खाली करने का प्रयास किया जा रहा है। इस मॉकड्रिल के दौरान फिल्म मेकिंग भी की जा रही है, ताकि लोगों को इसके बारे में सही जानकारी हो। सुरक्षा के लिहाज से उठाया गया यह एहतियाती कदम है।



Source link


Spread the love share