मधेपुरा के पुरैनी स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में मैट्रिक का डमी एडमिट कार्ड नहीं आने पर शुक्रवार को छात्र-छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा। पुरैनी में एसएच-58 को जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। विद्यार्थी टायर जलाकर प्रधानाध्यापक के खिल
.
आक्रोशित छात्र अविलंब एडमिट कार्ड जारी करने की मांग कर रहे हैं। इससे पूर्व गुरुवार को छात्रों ने स्कूल के शिक्षक को घंटों बंधक बनाए रखा। बताया जा रहा है उक्त विद्यालय में 10वी में 359 में से 264 और 12 वी में 68 में से 64 छात्र-छात्राओं के द्वारा फॉर्म भरने के बावजूद भी अंतिम तिथि तक डमी एडमिट कार्ड नहीं मिला। इसके लिए विद्यालय के प्रधानाध्यापक मंजीत कुमार मौर्य को दोषी मान रहे हैं।
छात्रों के हंगामा को देखते हुए प्रधानाध्यापक स्कूल नहीं पहुंचे हैं और मोबाइल ऑफ किए हुए हैं। छात्र साकेत कुमार, सत्यम कुमार, माधव राय, सचिन कुमार, अभिषेक कुमार, मनीष कुमार, कृष्णा कुमार, सत्यम कुमार, गोविंद कुमार, सुमित कुमार आदि ने बताया कि प्रधानाध्यापक की लापरवाही से हम लोगों का डमी एडमिट कार्ड नहीं आया है।
छात्रों ने बीईओ से की शिकायत
छात्रों ने इसकी शिकायत बीईओ विजय कुमार से की। उन्होंने विद्यालय में जाकर उक्त मामले की जांच की। लेकिन प्रधानाध्यापक के अनुपस्थित रहने की वजह से उन्हें कोई खास जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई।
कार्रवाई का दिया आश्वासन
बीईओ विजय कुमार ने आक्रोशित छात्र-छात्राओं से कहा कि उक्त मामले की सूचना वरीय पदाधिकारियों को दी गई। दोषी पाए जाने पर प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।