Imtdot

जेल में बंद IAS संजीव हंस के 2 सहयोगी गिरफ्तारी: मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने दिल्ली और कोलकाता से पकड़ा; अवैध लेनदेन के सबूत मिले – Patna News

जेल में बंद IAS संजीव हंस के 2 सहयोगी गिरफ्तारी:  मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने दिल्ली और कोलकाता से पकड़ा; अवैध लेनदेन के सबूत मिले – Patna News
Spread the love share


आय से अधिक संपत्ति मामले में जेल में बंद IAS संजीव हंस और पूर्व विधायक गुलाब यादव से जुड़े मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। इस केस में दिल्ली से पवन कुमार धुत और कोलकाता से उत्तम कुमार डागा को गिरफ्तार किया है।

.

गिरफ्तारी के बाद ईडी ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने जेल भेज दिया। दोनों पुष्पराज बजाज के रिश्तेदार हैं। संजीव हंस के लिए पुष्पराज काम करता था। ईडी उसे पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

अवैध लेनदेन के सबूत मिले

पवन कुमार धुत इंफ्रा कंपनी प्राइवेट लि. का मालिक है। जांच एजेंसी को छापेमारी के दौरान लेनदेन के कई कागजात मिले थे। उत्तम कुमार डागा माइनिंग एंड इंजीनियरिंग के नाम से कंपनी चलाता है। उसके साथ एक चार्टड अकाउंटेंट भी काम करता है। पवन के खाते से 60 करोड़ और उत्तम के अकाउंट से 12 करोड़ से अधिक का लेनदेन के सबूत मिले हैं।

दोनों पर संजीव हंस की अवैध कमाई को खपाने का आरोप है। पूछताछ के दौरान पुष्पराज ने इन दोनों का नाम बताया था। पक्के सबूत मिलने के बाद जांच एजेंसी ने गिरफ्तार कर लिया।

जेल में बंद IAS संजीव हंस के 2 सहयोगी गिरफ्तारी: मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने दिल्ली और कोलकाता से पकड़ा; अवैध लेनदेन के सबूत मिले - Patna News



Source link


Spread the love share
Exit mobile version