Imtdot

चिराग पासवान ने मुजफ्फरपुर के कुढ़नी और तुर्की रेपकांड पर उठा दिए गंभीर सवाल, खोल दी ये पोल

चिराग पासवान ने मुजफ्फरपुर के कुढ़नी और तुर्की रेपकांड पर उठा दिए गंभीर सवाल, खोल दी ये पोल
Spread the love share


आखरी अपडेट:

muzaffarpur rape case: चिराग पासवान ने मुजफ्फरपुर रेपकांड के पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर कानून-व्यवस्था और स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाए. उन्होंने दोषियों और लापरवाह PMCH स्टाफ पर सख्त कार्रवाई की मांग करते …और पढ़ें

पटना: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार के मुजफ्फरपुर में हुए कुढ़नी और तुर्की रेपकांड के पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और इन मामलों में बड़े सवाल खड़े किए. चिराग ने कहा कि एक के बाद एक ऐसी घटनाएं हो रही हैं, जिससे बिहार में कानून-व्यवस्था और स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खुल रही है. उन्होंने ना सिर्फ अपराधियों को सजा देने की मांग की, बल्कि स्थानीय प्रशासन और पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (PMCH) की लापरवाही पर भी निशाना साधा.

कुढ़नी रेपकांड में 11 साल की एक दलित बच्ची के साथ बलात्कार हुआ, जिसे गंभीर हालत में PMCH लाया गया. लेकिन वहां उसे 4-5 घंटे तक एंबुलेंस में इंतजार करना पड़ा और समय पर इलाज न मिलने से उसकी मौत हो गई. चिराग ने कहा कि इस मामले में जितना दोषी बलात्कारी है, उतना ही दोषी PMCH का वो स्टाफ है, जिसने बच्ची को मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने दोषी डॉक्टरों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और हाई-लेवल ज्यूडिशियल जांच की मांग की.

वहीं, तुर्की रेपकांड में भी एक नाबालिग के साथ बलात्कार हुआ. चिराग ने इस मामले में स्थानीय प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि स्थानीय पुलिस और प्रशासन की लापरवाही ने अपराधियों का हौसला बढ़ाया. कुछ थानेदार और अधिकारी सस्पेंड हुए, लेकिन चिराग ने डीएसपी जैसे बड़े अधिकारियों की जवाबदेही पर भी सवाल उठाए. उन्होंने यह भी पूछा कि क्या किसी दबंग नेता के दबाव में पुलिस काम कर रही है? चिराग ने मांग की कि अपराधियों के साथ-साथ उन्हें संरक्षण देने वालों पर भी कार्रवाई हो.

चिराग ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर इन मामलों में कड़ी कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी NDA का हिस्सा है, लेकिन सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है कि ऐसी घटनाओं को रोका जाए. बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, और ये मामले सरकार के लिए बड़ी चुनौती बन गए हैं. विपक्षी दल RJD और कांग्रेस भी इन घटनाओं को लेकर सरकार पर हमलावर हैं.

चिराग ने पीड़ित परिवारों को भरोसा दिलाया कि वे न्याय के लिए लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए सख्त कदम उठाने होंगे.

घरबिहार

चिराग पासवान ने मुजफ्फरपुर के कुढ़नी और तुर्की रेपकांड पर उठाए सवाल, खोली पोल



Source link


Spread the love share
Exit mobile version