Imtdot

चावल व्यापारी हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार: गोपालगंज में बदमाशों ने चाकू मारकर किया था मर्डर, बाइक बरामद – Gopalganj News

चावल व्यापारी हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:  गोपालगंज में बदमाशों ने चाकू मारकर किया था मर्डर, बाइक बरामद – Gopalganj News
Spread the love share



गोपालगंज के मांझागढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने चावल व्यापारी हत्याकांड के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बरौली थाना क्षेत्र के जोकहां गांव निवासी विशाल कुमार चौबे के रूप में हुई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी कोइनी बाजार के पास

आरोपी मोटरसाइकिल से भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि 26 अप्रैल 2025 को थावे थाना क्षेत्र के विदेशी टोला के रहने वाले सुनील कुमार किराए का पैसा वसूल कर घर लौट रहे थे। कोइनी पुल के पास मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

चाकू और मोटरसाईकल बरामद

मृतक के भाई अनिल कुमार की शिकायत पर मांझागढ़ थाने में मामला दर्ज किया गया। अनुमंडल पुलिस सदर-2 के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू और मोटरसाइकिल बरामद की गई है।



Source link


Spread the love share
Exit mobile version