आखरी अपडेट:
Gardening Tips: हनीसकल, कोरल वाइन, चमेली और मधुमालती जैसी बेलें न केवल घर की सुंदरता बढ़ाती हैं, बल्कि अपनी मनमोहक खुशबू से वातावरण को ताज़गी से भर देती हैं. मोगरा, जैस्मिन और रातरानी को भी आसानी से गमलों में उगाया जा सकता है. इनकी भीनी-भीनी सुगंध मोहल्ले को महका देगी और प्राकृतिक सुकून प्रदान करेगी.
हनीसकल एक तेजी से बढ़ने वाली बेल है, जिसके फूलों की खुशबू मनमोहक और मीठी होती है. इसे छोटे गमलों में भी आसानी से उगाया जा सकता है. अपनी आकर्षक सुंदरता और सुगंध से यह घर के किसी भी कोने को जीवंत बना देती है, जिससे लोग इसकी ओर खिंचे चले आते हैं.

कोरल वाइन बेल की लाल और गुलाबी फूलों की सजावट और सुगंध दोनों के लिए शानदार है. इसे बालकनी की रेलिंग या दीवार पर आसानी से चढ़ाया जा सकता है. इसकी खुशबू और इसकी सुंदरता देखकर देखने वाले आकर्षित हो जाते हैं.

चमेली बेल के छोटे सफेद फूल बहुत खुशबूदार होते हैं. सुबह-शाम इसकी सुगंध पूरे घर को मौका देती है. साथ ही इसे आसानी से गमले या पोर्ट में लगाया जा सकता है. हल्की-फुल्की देखभाल करने पर यह फलन देते हैं. आपके चारों तरफ खुशबू ही खुशबू रहेगा.
News18 को इस रूप में जोड़ें
Google पर पसंदीदा स्रोत

मधु मालती की बेल तेजी से फैलती है और इसके फूलों की सुगंध घर को ताजगी से भर देती है. इसे छत या बालकनी है किसी गमले में आसानी से उगाया जा सकता है. इसकी खुशबू मीठी और सुगंधित होती है पास से गुजरने वाले लोगों को भी यह फूल खूब आकर्षित करता है.

मोगरा का फूल डबल मोगरा बेल के फूल गाने और सुगंधित होते हैं. यह बेल न केवल सुंदर दिखता है बल्कि घर के हर एक कोने में खुशबू फैलता है. वह इस फूल की सुंदरता को देखकर लोग आकर्षित हो जाते हैं. उन्हें इस फूल के मनमोहक खुशबू लोगों को खूब पसंद आती है. इसे भी आसानी से आप गमले या बालकनी या कोर्ट में लगा सकते हैं.

जैस्मिन का फूल जैस्मिन का फूल भी लोगों को खूब पसंद आता है. दरअसल इसकी खुशबू लोगों को मन मोह लेता है. इसकी खुशबू से आसपास मच्छर भी नहीं भटकते है. इसके पत्ते और फूल खूब पसंद होता है.

रातरानी का फूल अक्सर रात को ही खिलता है. वहीं इसकी खुशबू लोगों को खूब पसंद आती है. रातरानी फूल के खुशबू दिन रात सुबह शाम हमेशा अपने आसपास खुशबू फैलता रहता है. हालांकि इसकी खुशबू सांप को भी बहुत पसंद आती है. रातरानी के पौधे के फूल को भी आसानी से आप लगा सकते हैं.