गवर्नमेंट पॉलीटेक्निक के 32 छात्रों का हुआ प्लेसमेंट, हर्ष – Bettiah (West Champaran) News

Spread the love share


गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज महनागनी के 32 छात्र छात्राओं का प्लेसमेंट 2.4 लाख के सलाना पैकेज हुआ है। इन्हें गुरुग्राम की हिटाची एस्टेमो गुरुग्राम पावरट्रेन सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड में नौकरी मिली है। चयनित सभी 32 छात्र छात्राएं इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रॉनिक्स शाखा के सत्र 2022-25 बैच के हैं। इनका चयन ऑनलाइन इंटरव्यू के जरिए हुआ है। संस्थान के प्राचार्य डॉ विवेकानंद पाठक ने इस उपलब्धि को संस्थान के लिए गर्व की बात बताया। उन्होंने कहा कि यह छात्रों की मेहनत व समर्पण का नतीजा है। उम्मीद है कि ये छात्र कंपनी में अपनी क्षमताओं का पूरा उपयोग करेंगे। प्राचार्य ने टीपीओ प्रभारी सुशील कुमार दास को बधाई दी। वहीं श्री दास ने बताया कि यह एक प्रतिष्ठित कंपनी है, जो अच्छे करियर का अवसर देती है। कंपनी ने भी छात्रों की प्रतिभा की तारीफ की और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। संस्थान के अन्य छात्रों और व्याख्याताओं ने भी इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की है। व्याख्याताओं ने कहा कि यह संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रशिक्षण का परिणाम है। प्रति वर्ष बड़ी संख्या में यहां के बच्चे नौकरी हासिल कर रहे हैं। जिले के मझौलिया प्रखंड के महनागनी में गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज का उद्घाटन मई 2022 में हुआ था।



Source link


Spread the love share