Imtdot

खैनी देने से मना किया, पत्थर से कूच दिया: गया में किराएदार की हत्या कर भागा, हुआ गिरफ्तार; बदमाश पर पहले प्रतिमा चोरी का भी था आरोप – Gaya News

खैनी देने से मना किया, पत्थर से कूच दिया:  गया में किराएदार की हत्या कर भागा, हुआ गिरफ्तार; बदमाश पर पहले प्रतिमा चोरी का भी था आरोप – Gaya News
Spread the love share


गया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भुसुंडा बालू में खैनी नहीं देने पर मकान मालिक ने किराएदार की पत्थर से कूच-कूचकर हत्या कर दी। घटना बुधवार देर शाम की है। मृतक की पहचान कोतवाली थाना क्षेत्र के ब्राह्मणी घाट निवासी राजू सिन्हा उर्फ टेनी (40) के रूप में ह

टेनी भुसुंडा निवासी डब्लू मिस्त्री उर्फ पगला के मकान में किराएदार था जबकि उसका परिवार ब्राह्मणी घाट क्षेत्र में रहता है। डब्लू मिस्त्री ने शाम 7 बजे के करीब अपने किराएदार राजू से खैनी मांगी। राजू के मना करने पर विवाद शुरू हो गया।

डब्लू गाली-गलौज करने लगा। इस बात का राजू ने विरोध किया, तो डब्लू आग बबूला हो गया। उसने आंगन में पड़े पत्थर से उसका सिर कूच दिया। मौके पर ही राजू की मौत हो गई। इस दौरान मारपीट का शोर सुनकर आसपास के लोग भी जुट गए। उस दौरान हत्या का आरोपी भाग गया था।

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। थानाध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद ने बताया कि आरोपी को भुसुंडा-फतेहपुर मार्ग स्थित मंझौली से गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया गया।

डब्लू पर पहले भी लगे हैं आरोप

स्थानीय लोगों ने बताया कि डब्लू मिस्त्री मानसिक रूप से ठीक नहीं है। उस पर पहले भी मां दुर्गा की प्रतिमा चोरी का आरोप लग चुका है। एसडीपीओ सुनील कुमार पांडे ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। हत्या में प्रयुक्त पत्थर को जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।



Source link


Spread the love share
Exit mobile version