Imtdot

आपसी विवाद में गोलीबारी के बाद थाने का घेराव: सहरसा में 2 पक्ष के बीच झड़प, प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी – Saharsa News

आपसी विवाद में गोलीबारी के बाद थाने का घेराव:  सहरसा में 2 पक्ष के बीच झड़प, प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी – Saharsa News
Spread the love share


सहरसा के बनमा इटहरी थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के कारण दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई है। गोलीबारी की घटना से नाराज एक पक्ष के लोगों ने थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। हराहरी गांव के प्रदर्शनकारियों ने मुख्य सड़क को जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर

.

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने जबरन खेत जोतने की कोशिश की और विरोध करने पर कई राउंड फायरिंग की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस थाने में पहले से शिकायत दर्ज होने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई।

ग्रामीणों ने कहा कि थाने में कुछ बिचौलिए सक्रिय हैं, जिनके प्रभाव के कारण दूसरे पक्ष के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया गया। प्रदर्शनकारियों ने घटना स्थल से कई खोखा बरामद किए और दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

सिमरीबख्तियारपुर के एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि हराहरी गांव में जमीन विवाद के चलते झड़प हुई है। जिसमें संबंधित क्षेत्र खगड़िया में भी आता है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव व्याप्त है, लेकिन प्रशासन ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन देकर स्थिति को शांत करने की कोशिश की है।



Source link


Spread the love share
Exit mobile version