Imtdot

आज का मौसमः बिहार के इस जिले में तापमान गिरकर पहुंचा 5 डिग्री पर, कोहरे से जनजीवन प्रभावित, 15 दिसंबर के बाद…

आज का मौसमः बिहार के इस जिले में तापमान गिरकर पहुंचा 5 डिग्री पर, कोहरे से जनजीवन प्रभावित, 15 दिसंबर के बाद…
Spread the love share


पटना: दिसंबर की शुरुआत से ही सुबह-शाम की ठंड लगातार बढ़ रही है. सुबह के समय पूरे बिहार में घना कुहासा छा जा रहा है, जबकि सूरज ढलते ही तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है. सिर्फ रात ही नहीं, बल्कि दिन का तापमान भी लगातार सामान्य से नीचे बना हुआ है. पिछले 24 घंटों के दौरान दक्षिण बिहार के सभी 19 जिलों में रात का तापमान 10°C से नीचे दर्ज किया गया.

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि मौसम का यह मिज़ाज कुछ दिनों तक इसी तरह बना रहेगा. इसके बाद तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. वहीं, मध्य दिसंबर के बाद एक बार फिर कड़ाके की ठंड बढ़ने की संभावना है.

रात का तापमान पहुंचा 5°C में पास
पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है. वहीं सबसे कम तापमान कैमूर (भभुआ) जिले के अधौरा प्रखंड में 5.7°C रिकॉर्ड किया गया. यह इस सीजन का अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान है. इससे साफ है कि पहाड़ी और दक्षिण बिहार के हिस्सों में ठंड काफी तेजी से बढ़ रही है. दक्षिण बिहार के सभी 19 जिलों का न्यूनतम तापमान 10°C से नीचे दर्ज किया गया. वहीं उत्तर बिहार के सभी जिलों का न्यूनतम तापमान 10-11°C के बीच रहा.

कोहरे का प्रकोप भी जारी
अगले 2 दिनों के दौरान पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, अररिया, किशनगंज, भागलपुर, जमुई, बांका, पटना, औरंगाबाद, गया, नवादा, लखीसराय, सासाराम और कैमूर जिलों के भागों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने के साथ सामान्य से कम तापमान रहने का पूर्वानुमान है.

आगे क्या है तापमान का हाल
बिहार मौसम सेवा केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान बिहार में रात का तापमान 5 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. वहीं दिन के तापमान में भी गिरावट के संकेत हैं और यह 24-28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

हालांकि, 8 दिसंबर से तापमान में 1-2°C की वृद्धि की संभावना है. साथ ही, राज्य में मध्यम से तेज़ गति (40 किमी/घंटा तक) की पछुआ हवा चलने की स्थिति जारी रहने का पूर्वानुमान है.हवा की रफ्तार बढ़ने से ठिठुरन और भी तेज महसूस होगी.

15 दिसंबर के बाद पड़ेगी कड़ाके की ठंड
मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 15 दिसंबर के बाद बिहार में शीतलहर जैसी स्थिति बन सकती है. इसका ट्रेलर शुक्रवार और शनिवार को देखने को मिल चुका है. अब कई जिलों में रात का तापमान 5 डिग्री के करीब या उससे नीचे तक जा सकता है. ऐसे में, बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की अपील की है.

प्रमुख शहरों का तापमान और AQI

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान AQI
पटना 24.9 9.9 292
मुजफ्फरपुर 23.8 9.4 242
गयाजी 24.6 9.8 200
पूर्णिया 26.6 11.1 159
भागलपुर 24.5 9.9 146

नोट- ये आंकड़े शनिवार के हैं.



Source link


Spread the love share
Exit mobile version