Imtdot

अष्टयाम यज्ञ के लिए कलश शोभायात्रा में शामिल हुई 551 महिलाएं

अष्टयाम यज्ञ के लिए कलश शोभायात्रा में शामिल हुई 551 महिलाएं
Spread the love share


शेयर करना

हमें फॉलो करें

कलश यात्रा के जरिए लोगों को अमन चैन और शांति सद्भावना का दिया संदेश कलश यात्रा के जरिए लोगों को अमन चैन और शांति सद्भावना का दिया संदेशकलश यात्रा के जरिए लोगों को अमन चैन और शांति सद्भावना का दिया…

न्यूज़रैप हिन्दुस्तानहाजीपुरसोम, 14 अक्टूबर 2024 06:59 अपराह्न
शेयर करना

कलश यात्रा के जरिए लोगों को अमन चैन और शांति सद्भावना का दिया संदेश अष्टयाम यज्ञ की समापन पर विवाह कीर्तन का होगा आयोजन महुआ। एक संवाददाता प्रखंड के चांदपुर सलखनी में एक दिवसीय अष्टयाम यज्ञ के लिए सोमवार को 551 महिलाओं द्वारा कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा के जरिए लोगों को अमन चैन, प्रेम, एकता, अपनत्व और भाईचारा का संदेश दिया गया। यह कलशयात्रा यज्ञ स्थल से निकलकर पंचायत भवन स्थित रामजानकी मंदिर पहुंची। जहां पर पहलेजा धाम से मंगाए गए गंगाजल को कलश में मंत्रोचार के बीच भरा गया। वहां से महिलाएं गांव का भ्रमण करते हुए पुनः यज्ञ स्थल पहुंची। जहां कलश को विधिवत स्थापित किया गया। इस शोभा यात्रा में बैंड बाजे, आर्केस्ट्रा ट्रॉली, घोड़े आदि भी थे जो आगे आगे चल रहे थे। यज्ञ में मुख्य यजमान मुकेश सिंह व पत्नी रेणु देवी, अमरजीत सिंह पत्नी रमिला देवी, कंचन सिंह, पत्नी प्रीति कुमारी, सुमन कुमार व पत्नी डाली कुमारी आदि पूजन में लगे हैं। कलश यात्रा के साथ राम नाम की जाप से इलाका गूंज रहा है। यहां यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने के लिए श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। महिलाओं में तो भक्ति सिर चढ़कर बोल रही है। बताया गया कि मंगलवार को यज्ञ समापन पर विवाह कीर्तन होगा। यज्ञ में ग्रामीणों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। महुआ-02-महुआ के चांदपुरा सलखनी में अष्टयाम यज्ञ के लिए निकली शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु।



Source link


Spread the love share
Exit mobile version