समस्तीपुर में शराब तस्करी में भाभी-ननद गिरफ्तार: पति की मौत और आर्थिक तंगी से मजबूर हुईं महिलाएं, 20 लीटर विदेशी शराब बरामद – Samastipur News

Spread the love share



समस्तीपुर जिले के पटोरी में उत्पाद विभाग की टीम ने शाहपुर पटोरी स्टेशन से 2 महिला शराब तस्करों को पकड़ा है। उजियारपुर की सुनैना देवी और रोसड़ा की नीतू कुमारी के पास से 20 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई है।

सुनैना देवी ने बताया कि एक साल पहले सड़क हादसे में उनके पति छोटे सहनी की मौत हो गई थी। पति मछली का व्यवसाय करते थे। उनकी मौत के बाद तीन बच्चों की जिम्मेदारी सुनैना पर आ गई। आर्थिक तंगी के कारण वह 6 महीने से शराब तस्करी में लिप्त थी।

प्रति खेप के लिए 2 हजार मिलते थे

महिला ने बताया कि ननद नीतू कुमारी इंटर की छात्रा है। घर की कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण वह भी इस धंधे में शामिल हो गई। नीतू के पिता सुरेश महतो पंजाब में मजदूरी करते हैं। उनकी कमाई से घर नहीं चल पाता था। दोनों महिलाएं हाजीपुर से शराब लाकर पटोरी में सप्लाई करती थीं। प्रति खेप उन्हें 2000 रुपए मिलते थे।

उत्पाद विभाग की पदाधिकारी नेहा प्रियदर्शी के अनुसार, गुप्त सूचना पर छापेमारी की गई। दोनों महिलाओं ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उनके परिजनों को गिरफ्तारी की सूचना दे दी गई है। दोनों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।



Source link


Spread the love share