लालू यादव और उनके परिवार को शर्म से डूब कर मर जाना चाहिए। जिसे जनता ने इतना विश्वास करके सत्ता सौंपा, वे अपहरण और अपराध का उद्योग चलाते रहे। ऐसे लोगों को जनता कभी माफ नहीं करती है। परिवारवाद करने वाले नेता समाजवाद की बात करते हैं। वे बार-बार में बेटे
।
पत्रकारों से बात करते हुए दिलीप जायसवाल ने कहा कि लालू यादव के साले सुभाष यादव ने बड़ा खुलासा किया है। हम लोग बोलते थे तो लोग कहते थे कि विपक्ष बोला। लेकिन जब उनके परिवार के ही मुख्यमंत्री निवास में बैठने वाले सुभाष यादव कहा है कि सरकार कैसे चल रहा था। उन्होंने खुलासा किया है कि मुख्यमंत्री के निवास से अपराध चलता था, अपहरण और फिरौती का समझौता होता था।
दिलीप जायसवाल बोले- PM-CM के नेतृत्व में बढ़ रहा बिहार
दिलीप जायसवाल ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार काफी तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है। नीतीश कुमार ने बिहार को जंगल राज से निकाला है। इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए 225 सीट जीतकर एक बार फिर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाएगी, जनता भी यही चाहती है।
NDA के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, लोजपा (रा.) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, हम के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार, RLM के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी, मंत्री सुरेंद्र मेहता, MLC सर्वेश कुमार MLA कुंदन कुमार एवं राजकुमार सिंह ने भी संबोधित किया। पूरे बिहार में 15 जनवरी से कड़ाके की ठंड से कार्यकर्ता सम्मेलन की शुरुआत हुई थी।
NDA के कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद भाजपा समर्थक और कार्यकर्ता।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- विकसित बिहार के लिए मतदाता वोट करेंगे
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज बेगूसराय में सफल आयोजन करने में कामयाब रहे हैं। पूरे बिहार में एनडीए के कार्यकर्ताओं में जोश है और उन्होंने अपनी चट्टानी एकता का परिचय दिया है। 2025 का चुनाव नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में होगा तथा विकसित बिहार के लिए मतदाता वोट देंगे। दिल्ली चुनाव को देख लिया कि किस तरह से मुफ्त की रेवड़ी बांटने वाले पार्टी और नेताओं भ्रष्टाचार और घोटाले में लिप्त हुए तो जनता ने उसको सत्ता से उखाड़ फेंका।
बिहार में भी रेवड़ी बांटने का सपना दिखाने वालों को जनता पसंद नहीं करती हैं। बिहार में लोग NDA को पसंद कर रहे हैं। नरेंद्र मोदी का जो बिहार के विकास के लिए सहयोग मिल रहा है, वह अद्भुत है, पूरे बिहार की जनता एक तरफ मन बना चुकी है कि एनडीए की सरकार होगी। जो गाल बजाने वाले लोग हैं, चांदी का चम्मच लेकर जन्म लेने वाले लोग हैं, राजा का बेटा जो बेटा राजा बनना चाहता है, बिहार के लोग ऐसे लोगों को, जंगलराज और अपराध का राज लाने को मौका नहीं देगी।

सम्मेलन में NDA घटक दल के सभी पार्टियों के कार्यकर्ताओं की भीड़ मौजूद रही।
दिलीप जायसवाल ने गीत गाया और बिहार में पराजित किया गया कि केसर है।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिलीप जायसवाल गाना गाकर हौसला बढ़ाया। मंच से गाना गाते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में हरा बा कि भगवा बा, बिहार में एनडीए की सरकार बा, जो आज भी है और कल भी रहेगा, एनडीए ना नफरत के नाम पर ना सियासत के नाम, बल्कि विकास के नाम पर वोट मांगती है। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति के बाद पश्चिम चंपारण से कार्यकर्ता सम्मेलन की शुरुआत हुई और जोश बता रहा है कि सिर्फ गाल बजाने वाला विपक्ष धरासाई हो चुका है।
तेजस्वी यादव को बताया अरविंद केजरीवाल का चेला
दिलीप जायसवाल ने तेजस्वी यादव को अरविंद केजरीवाल का चेला बताया और कहा कि वे बिहार में माय-बहिन योजना और मुफ्त बिजली की बात करते हैं। हमारे यहां नौवां फेल को चपरासी का काम भी नहीं मिलता है। लेकिन लालू यादव का बेटा है तो तेजस्वी यादव सीएम बनने की बात करेगा। क्योंकि लालू यादव को समाज नहीं परिवार की चिंता करते हैं। उन्होंने रोजगार की नाम पर जमीन लिया। मोदी ने बिहार के लिए खजाना खोल दिया है। नीतीश कुमार न्याय के साथ सबका साथ विकास कर रहे हैं। इसलिए अब कोई नहीं है टक्कर में, लोगों को पड़ना नहीं है लालटेन के चक्कर में। हमें सियासत नहीं सेवा करना है।

संबोधित करते बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष
उमेश कुशवाहा बोले- बिहार में न्याय के साथ सबका विकास हो रहा
जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि बेगूसराय संस्कार और स्वभाव से न्याय की धरती है। सबका साथ सबका विकास बिहार में न्याय के साथ हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी बेमिसाल है। हम पांचों एक साथ चल रहे हैं, एनडीए 2025 में इतिहास लिखेगा, विपक्ष सीट के लिए तरस जाएगा। बिहार की क्या हालत थी यह कौन नहीं जानता है। अभी हर क्षेत्र में क्रांति आ रही है, नीतीश कुमार दिन-रात काम और सामाजिक उत्थान कर रहे हैं। एनडीए सरकार का कोई विकल्प नहीं है, हमने जाति-गणना कराया, आरक्षण का दायरा बढ़ाया।
लोजपा (रा.) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि पांचों दल के बूथ से प्रदेश तक के कार्यकर्ता एक साथ बैठक कर रहे हैं। कौन कहां से लड़ेगा, यह नेतृत्व तय करेंगे, लेकिन हम सभी कार्यकर्ताओं का एक ही काम है कि अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी को जीत दिलाना। नीतीश कुमार की कार्यशैली है कि वह जो कहते हैं, उसे देखते हैं। जिस काम की शुरुआत करते हैं, उसे न केवल समय पर पूरा करवाते हैं, बल्कि गुणवत्ता के साथ करते हैं।
विपक्ष की हालत यह है कि प्रतिपक्ष के नेता सदन में नहीं रहते हैं, बाढ़ और सुखाड़ के समय विदेश का भ्रमण करते रहते हैं। लेकिन हम सब काम का संकल्प लेते हैं और संकल्प को पूरा करने के लिए हमेशा आगे बढ़ते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष रुदल राय एवं संचालन बीजेपी जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा ने किया। इस अवसर पर राजीव वर्मा ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को चांदी का मुकुट पहनकर सम्मानित किया।