लखीसराय जिले में एक व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। यह घटना कबैया थाना और रेलवे बॉर्डर के समीप आउटर सिग्नल के पास रात में हुई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 17 निवासी विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता उर्फ बबलू कुमार (लगभग 45 वर्ष) के रूप में हुई है।
.
इस घटना को लेकर कबैया थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि पारिवारिक विवाद के कारण बबलू कुमार ने यह कदम उठाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घर में कुछ बातों को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद उन्होंने आत्महत्या कर ली।
मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिस को सूचना देने के बाद भी वो घंटों बाद मौके पर पहुंची। वही स्थानीय वार्ड आयुक्त और कुछ लोगों ने शव की पहचान की। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है कि मृतक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया।