प्रशिक्षण शिविर में शामिल प्रधानाध्यापक और नोडल शिक्षकों।
मधुबनी जिले के राजनगर प्रखंड में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस संबंध में प्रखंड के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और नोडल शिक्षकों का प्रशिक्षण बीआरसी भवन में आयोजित किया गया। साथ ही आंगनबाड़ी सेविकाओं का प्रशिक्षण गिरिज
।
प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. निरंजन कुमार जयसवाल ने की। प्रशिक्षण प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक प्रभात रंजन मिश्रा, विजेंद्र कुमार शर्मा, बीसीएम और यूनिसेफ की बीएमसी अनिता कुमारी ने दिया।
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 16 सितंबर 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन एक से पांच वर्ष के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों में एल्बेंडाजोल की गोली दी जाएगी। छह से 19 वर्ष तक के बच्चों को यह गोली विद्यालयों में खिलाई जाएगी। मॉप-अप दिवस 19 सितंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा।