Bihar News Evening Bulletin: बिहार में कभी भी चुनाव की तारीखों की घोषणा हो सकती है. ऐसे में बिहार चुनाव को लेकर अलग राजनीतिक पार्टियों के अंदर बैठकों का दौर शुरू हो गया है. इसी क्रम में बिहार चुनाव को लेकर दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. इस बैठक में अमित शाह ने बिहार बीजेपी के सीनियर नेताओं से विधानसभा चुनाव को लेकर अलग-अलग मुद्दों पर फीडबैक लिया. बैठक के दौरान अमित शाह ने बीजेपी नेताओं को कई महत्वपूर्ण टास्क दिए.
Source link