बिचड़े को नुकसान पहुंचाने से रोका, दो भाइयों से मारपीट: दोनों तरफ से 4 लोग जख्मी, बक्सर में आरोपियों ने रॉड से सिर पर किया वार – Buxar News

Spread the love share



बक्सर के कोरानसराय थाना क्षेत्र के कांझरुआ गांव में खेत विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गुरुवार दोपहर को धान की फसल की रक्षा करने गए दो भाइयों पर कथित तौर पर हथियारों से हमला किया गया। इस हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें इलाज के लिए ब

घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार गोपाल मिश्रा अपने खेत में धान की फसल का निरीक्षण करने गए थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि गर्जन राम खेत में पाइप बिछाकर फसल को नुकसान पहुंचा रहे थे। विरोध करने पर गर्जन राम और उनके साथियों ने गोपाल पर हमला कर दिया।

आरोप है कि रामाकांत राम के इशारे पर गर्जन राम ने लोहे की रॉड से गोपाल के सिर पर वार किया। बचाव में आए उनके भाई चंदन मिश्रा को भी कृष्णा राम और सुरेंद्र राम ने पीटा। हमलावरों ने गोपाल का गला दबाने का प्रयास भी किया।हमलावरों में सुरेंद्र राम, रामाकांत राम, कृष्णा राम, मुरली राम, पंकज राम, कृषि राम उर्फ अमित, बादल राम उर्फ शिक्वर और अनुरूग राम शामिल थे।

जान से मारने की दी धमकी

मुरली राम ने कथित तौर पर देसी कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। हमले के दौरान पंकज राम ने गोपाल की गर्दन से डेढ़ तोला की सोने की चेन (कीमत लगभग 80,000 रुपए) छीन ली। कृषि राम ने चंदन की जेब से खाद के लिए रखे 10,000 रुपए भी निकाल लिए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए भेजा है।

दोनों पक्षों से मिली शिकायतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार ने हमलावरों पर जानलेवा हमला, डकैती और लूटपाट का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

जांच में जुटी पुलिस

कोरान सराय थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के द्वारा खेत में डाले गए बिचड़ा को सिंचाई के लिए पाइप बिछाने के दौरान उनका बिचड़ा बर्बाद करने का आरोप है। दोनो तरफ से दो दो लोग घायल है। वहीं दोनों तरफ से थाना को FIR के लिए आवेदन मिला इसके आधार पर आगे की करवाई किया जा रहा है।



Source link


Spread the love share