फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से मजदूर की मौत: जहानाबाद में परिवार ने अस्पताल पर लगाया लापरवाही का आरोप, बोतल भरने का करता था काम – Jehanabad News

Spread the love share



जहानाबाद के काको थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव में एक फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से शैलेश कुमार (15) की मौत हो गई। शैलेश फैक्ट्री में बोतल भरने का काम करता था।

फैक्ट्री में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ। शैलेश ने जब इसे ठीक करने का प्रयास किया तो उसे करंट लग गया। साथी कर्मचारी उसे तुरंत सदर अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल पर लगाया लापरवाही का आरोप

मृतक के पिता भूषण मिस्त्री ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उन्हें मौत के बाद ही सूचना दी गई। उन्होंने पुलिस से घटना की जांच की मांग की है। काको थाना प्रभारी सुनील कुमार के अनुसार पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। जांच के बाद ही घटना के सटीक कारणों का पता चल सकेगा।



Source link


Spread the love share