दानापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शास्त्री नगर के शिवपुरी मोहल्ले से जमीन कारोबारी पारस राय(60) हत्याकांड में शामिल एक और अपराधी को गिरफ्तार किया है। 22 कट्ठा जमीन के विवाद में अपराधियों ने घर में घुसकर गोली मारी थी।
.
गिरफ्तार अपराधी अजीत कुमार नालंदा के शुभ सराय थाना क्षेत्र का रहने वाला है। हत्याकांड में शामिल मुख्य शूटर ललित राय के दो पुत्र रवि कुमार और राहुल कुमार की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। अब तक 4 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
घटना वाले दिन घर के बाहर टहलते हुए दिखे थे पारस राय
28 नवंबर को घर में घुसकर मारी थी गोली
बता दें, दानापुर में गुरुवार की शाम(28 नवंबर) अपराधियों ने जमीन कारोबारी पारस राय (60) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया था। वीडियो में कुल 5 अपराधी दिख रहे है। तीन अपराधी पहले बुजुर्ग का पीछा करते हुए हैं, फिर घर में घुसकर पारस राय पर फायरिंग करते हैं। घर के दरवाजे पर ही एक के बाद एक तीन गोली मारकर तीनों बाहर निकलते हैं।
घर में घुसते के साथ ही तीनों अपराधियों ने बुजुर्ग ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
गोली पारस राय के सिर, पैर और पीठ में लगती है। वे जमीन पर ही तड़पते रहते हैं। फायरिंग के बाद दो बाइक सवार बदमाश पहुंचते हैं और दोनों बाइक पर पांचों अपराधी फायरिंग करते हुए फरार हो जाते हैं। पहचान छिपाने के लिए बदमाशों ने हेलमेट पहन रखा था। घटनास्थल से 9 खोखे बरामद हुए थे।