पटना पुलिस ने फर्जी IPS को किया गिरफ्तार: ADG कर्मी बनकर सरकारी कर्मी को देता था धमकी, पैसों का हिसाब किताब जांच रही पुलिस – Patna News

Spread the love share



पटना पुलिस ने फुलवारी शरीफ इलाके से एक फर्जी IPS को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम असलम अहमद है। जो हाजी हरमैन कॉलोनी वार्ड नंबर 20 का रहने वाला है।

पटना SSP कार्तिकेय के शर्मा और पश्चिमी SP भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पिछले एक दो महीने से एक्टिव था। खासकर के मेल भेजकर अपने आस पास के इलाके में जमीन पैमाइश कर रहे अमीनो को धमकाता था।

अब तक 7 से 8 लोगों को धमकी भेज चुका था। इसके खिलाफ अमीनो ने फुलवारी शरीफ थाने में शिकायत की थी। लगातार इसके खिलाफ शिकायत आ रही थी। इसी के आधार पर कार्रवाई हुई है।

पुलिस को मिले सबूत

पुलिस ने इसके पास से एक एपल कंपनी का मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप बरामद किया है। इसमें ADG की फर्जी ईमेल आईडी, adg.Patna.gov@gmail.com मिला है। इसमें ठगी के ढेरों साक्ष्य है।

पटना पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वह खुद को ADG बताकर ठगी कर रहा था। वह कई बार सरकारी कार्यालयों में फोन कर अधिकारियों और कर्मचारियों को यह जताता था कि वह मुख्यालय में तैनात है और उसकी बात माननी पड़ेगी, नहीं तो कार्रवाई होगी।

पुलिस अब यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी के नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। जांच टीम यह भी खंगाल रही है कि उसने अब तक कितने लोगों को ठगा है और कितनी रकम की ठगी की है।



Source link


Spread the love share