ध्वजारोहण से पहले पूजा-पाठ और नारियल फोड़ा: जमुई में स्वतंत्रता दिवस पर धमना पंचायत में अनूठी परंपरा, ‘वंदे मातरम्’ के नारे – Jamui News

Spread the love share



जमुई की धमना पंचायत में स्वतंत्रता दिवस समारोह एक विशेष परंपरा के साथ मनाया गया। झाझा प्रखंड की इस पंचायत में मुखिया प्रतीक शर्मा ने राष्ट्रध्वज फहराने से पहले विधिवत पूजा-पाठ किया।

मुखिया ने नारियल फोड़ने की रस्म भी की। इसके बाद तिरंगा फहराया गया। इस अनूठे आयोजन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग इसे देशभक्ति और आस्था का संगम बता रहे हैं।

बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। पूजा-पाठ के दौरान मंत्रोच्चार किया गया। झंडारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ। लोगों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारे लगाए। बच्चों और युवाओं ने देशभक्ति गीतों पर उत्साह से भाग लिया।

‘पूजा-पाठ और नारियल फोड़ना शुभ कार्य’

ग्रामीणों का कहना है कि पूजा-पाठ और नारियल फोड़ना शुभ कार्य का प्रतीक है। इससे राष्ट्रध्वज के प्रति श्रद्धा बढ़ती है। सोशल मीडिया पर लोग इस पहल की सराहना कर रहे हैं। मुखिया प्रतीक शर्मा ने बताया कि यह परंपरा कई सालों से चली आ रही है। वे पहले राष्ट्रीय ध्वज की पूजा करते हैं, फिर झंडारोहण करते हैं। यह आयोजन स्वतंत्रता दिवस को और भी खास बना देता है।



Source link


Spread the love share