ट्रेन के चपेट आने से हवलदार की पत्नी की मौत: घर से रेलवे गुमटी की ओर टहलने निकली थी, पाटलिपुत्र एक्सप्रेस के चपेट में आने से हुआ हादसा – Bhojpur News

Spread the love share


दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर बिहिया स्टेशन के पश्चिमी गुमटी के समीप मंगलवार की देर शाम गाड़ी संख्या (22356) पाटलिपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से बीएसएफ हवलदार के पत्नी मौत हो गई। इलाज के लिए बिहिया पीएचसी ले जाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ह

घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतका बिहिया थाना क्षेत्र के फ़िनगी गांव निवासी सह बीएसएफ के हवलदार राजकिशोर सिंह की 55 वर्षीया पत्नी उर्मिला देवी हैं।

सदर अपस्ताल पहुंचे परिजन।

टहलने गई थी महिला, ट्रेन की चपेट में आ गई

मृतका के देवर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि वह हर रोज की तरह रेलवे पश्चिमी गुमटी की ओर टहलने के लिए गई थी। उसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना उनके परिजनों को दी गई।

सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए बिहिया पीएचसी ले गए। जहां चिकित्सक ने देख उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन ने इसकी सूचना आरा रेल पुलिस को दी। सूचना पाकर रेल पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदस्य अस्पताल में करवाया।

बताया जाता है की मित्रता को सिर्फ दो पुत्री रूबी कुमारी एवं ममता कुमारी है। मृतका के पति राजकिशोर सिंह बीएसएफ में हवलदार हैं। वर्तमान में मणिपुर में पोस्टेड है। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है।



Source link


Spread the love share