आखरी अपडेट:
arwal jehanabad local news: बता दें कि अरवल मोड़ के पास बनने वाले ओवरब्रिज का नक्शा जारी कर दिया गया है, जिसके अनुसार ब्रिज का एक छोर ऊंटा पेट्रोल पंप और दूसरा छोर अस्पताल मोड़ तक विस्तारित होगा. वहीं, पश्चिम दिशा में यह ब्रिज…..
आपको बता दें कि यही रास्ता एक तो अरवल जिला पहुंचाता है और दूसरी तरफ शकूराबाद जाता है. ऐसे में यहां से हर दिन हजारों गाड़ियां गुजरती हैं. साथ ही यह शहर के बीचोंबीच है तो हर दिन लोगों का आना जाना भी इसी रास्ते होता है. इन सभी को काफी मशक्कत करना पड़ता है.
अब इस ROB निर्माण की सुगबुगाहट हो रही है. ऐसे में यात्रियों को आने जाने में काफी सहूलियत होगी. उच्च पथ विभाग गया प्रमंडल के सहायक अभियंता संजय सिंघानिया की मानें तो ROB निर्माण को लेकर नक्शा के साथ पूरा प्रस्ताव भेजा गया है. यह उम्मीद है कि एक हफ्ते में स्वीकृति मिल जाएगी. जैसे ही स्वीकृति मिलेगी, निर्माण कार्य भी तुरंत शुरू हो जाएगा.
कहां से कहां तक बनेगा यह ROB
बता दें कि अरवल मोड़ के पास बनने वाले ओवरब्रिज का नक्शा जारी कर दिया गया है, जिसके अनुसार ब्रिज का एक छोर ऊंटा पेट्रोल पंप और दूसरा छोर अस्पताल मोड़ तक विस्तारित होगा. वहीं, पश्चिम दिशा में यह ब्रिज बाजार समिति चौक से थोड़ा आगे तक फैला हुआ होगा. शहर में प्रस्तावित रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण होने से जाम की समस्या खत्म हो जाएगी. साथ ही राजा बाजार अंडर पास से जो परेशानियां लोगों को हो रही है, उससे निजात मिलेगी.
होंगी ये सुविधाएं
उच्च पथ प्रमंडल के भेजे प्रस्ताव के अनुसार, ROB की लंबाई 2 किलोमीटर होगी. इसकी शुरुआत पटना गया रोड स्थित ऊंटा पेट्रोल पंप से होगी और दूसरा छोर अस्पताल मोड़ तक विस्तारित होगा. वहीं, पश्चिम दिशा स्थित राजा बाजार होते हुए बाजार समिति चौराहा से थोड़ा आगे तक. रेलवे अंडर पास के पास इसकी चौड़ाई करीब 9 मीटर होगी. जानकारी के अनुसार, ROB पर जगह जगह रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था होगी.