कोसी क्षेत्र के नए जिम्मेदार, कुमार आशीष बने डीआईजी, सहरसा डीडीसी का पद संभालेंगे गौरव कुमार

Spread the love share


आखरी अपडेट:

इन दोनों नियुक्तियों से सहरसा जिला और कोसी क्षेत्र में प्रशासनिक एवं पुलिस व्यवस्था के और अधिक मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है. नए साल में हुए इस बड़े प्रशासनिक बदलाव को विकास और कानून-व्यवस्था के लिहाज से एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है.

कोसी क्षेत्र में बदला प्रशासनिक चेहरा

मो सरफराज आलम/सहरसा: नए साल की शुरुआत के साथ ही बिहार में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है. राज्य सरकार द्वारा आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं जिसका असर कोसी अंचल समेत सहरसा जिले में भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है. तबादलों के इस क्रम में सहरसा के उप विकास आयुक्त समेत कोशी रेंज के डीआईजी पद पर महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं. सहरसा जिले में उप विकास आयुक्त के पद पर कार्यरत संजय कुमार निराला का तबादला कर दिया गया है. उनके स्थान पर वर्ष 2022 बैच के युवा आईएएस अधिकारी गौरव कुमार को सहरसा का नया उप विकास आयुक्त नियुक्त किया गया है. गौरव कुमार को एक ऊर्जावान और जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले अधिकारी के रूप में जाना जाता है. प्रशासनिक अनुभव और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में उनकी दक्षता को देखते हुए सरकार ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है. उम्मीद की जा रही है कि उनके नेतृत्व में सहरसा जिले में विकास योजनाओं को और अधिक गति मिलेगी.

कोसी क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कोशी रेंज के डीआईजी पद पर भी नई नियुक्ति की गई है. 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी डॉ. कुमार आशीष को प्रमोशन के साथ कोसी रेंज का डीआईजी बनाया गया है. वर्तमान में वे सारण जिले के पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यरत थे और अब कोसी क्षेत्र की कमान संभालेंगे. कुमार आशीष अपने कार्यकाल के दौरान सख्त लेकिन न्यायपूर्ण पुलिसिंग के लिए जाने जाते हैं. बताया जाता है कि नए भारतीय न्याय संहिता के तहत देश में सबसे पहले अपराधियों को सजा दिलाने का रिकॉर्ड भी उनके नाम दर्ज है. इसके अलावा मानव तस्करी और बाल अपराधों के खिलाफ चलाए गए नया सवेरा जैसे अभियानों में उन्होंने उल्लेखनीय योगदान दिया है. इसके लिए उन्हें कई स्तरों पर सराहना भी मिली है. हत्या, लूट, डकैती और अन्य संगीन अपराधों की रोकथाम के लिए वे समय-समय पर सघन अभियान चलाते रहे हैं.

उनकी कार्यशैली का एक अहम पहलू यह भी है कि वे पुलिस विभाग में अनुशासन और जवाबदेही पर विशेष जोर देते हैं. लापरवाह पुलिस कर्मियों के खिलाफ वेतन रोकने जैसी कड़ी कार्रवाई करना और बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को तत्काल पुरस्कृत करना उनकी पहचान रही है. कुमार आशीष इससे पहले मुजफ्फरपुर के रेल एसपी और नालंदा जिले के एसपी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. इन जिलों में उनके कार्यकाल को अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग सुधार के लिहाज से काफी सफल माना जाता है.

इन दोनों नियुक्तियों से सहरसा जिला और कोसी क्षेत्र में प्रशासनिक एवं पुलिस व्यवस्था के और अधिक मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है. नए साल में हुए इस बड़े प्रशासनिक बदलाव को विकास और कानून-व्यवस्था के लिहाज से एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है.

लेखक के बारे में

ऑथरीमजी

रजनीश सिंह

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें

घरबिहार

कुमार आशीष बने कोसी के डीआईजी, सहरसा DDC का पद संभालेंगे गौरव कुमार



Source link


Spread the love share

Leave a Reply