औरंगाबाद में बंटवारा के विवाद को लेकर भाइयों के बीच मारपीट हुई। दो सगे भाइयों ने मिलकर अपने ही बड़े भाई का बेरहमी से पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने गए उसके बेटे-बेटी की भी पिटाई कर दी।
।
घटना देव थाना क्षेत्र के बाबू बिगहा गांव की है। जख्मियों में शिवपूजन यादव, शिवपूजन यादव के बेटे गौतम कुमार और बेटी सपना कुमारी शामिल है। घटना की सूचना पर डायल-112 की टीम पहुंची और मामले को सुलझाकर सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देव पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की स्थिति गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
सदर अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे जख्मी।
मां की मौत के बाद बंटवारा को लेकर विवाद
सदर अस्पताल में इलाज के दौरान जख्मी शिवपूजन यादव ने बताया कि मैं तीन भाई हूं। कुछ साल पहले पिता की मौत हो चुकी है। 15 अगस्त को मां की भी मौत हो गई। 27 अगस्त को उसका श्राद्ध कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसके बाद तीनों भाइयों के बीच घर और जमीन का बंटवारा हो रहा था। पंच की मौजूदगी में बंटवारा किया गया, लेकिन भाइयों ने पंच की बात मानने से इनकार कर दिया।
शिवपूजन ने बताया कि गांव में दो जगह मकान है। एक-दो कमरे वाला मकान है तो दूसरा दस कमरे वाला मकान है। 10 कमरे वाले मकान में मंझला भाई विजय यादव और छोटा भाई गया यादव को हिस्सा मिला है।
मुझे 2 कमरा वाला मकान हिस्से में मिला है। बंटवारे में यह तय हुआ कि भाई विजय यादव और गया यादव दोनों मिलकर बड़े भाई शिवपूजन को डेढ़ लाख रुपया देगा, क्योंकि उसे कम कमरों वाला मकान हिस्सा में मिला है।