मुजफ्फरपुर में लूटेरा गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार: हथियार सहित 17 हजार कैश बरामद, रेकी करने के लिए एलईडी बल्ब बेचने का नाटक करते थे – Muzaffarpur News

Spread the love share




मुजफ्फरपुर पुलिस ने अपराध नियंत्रण की दिशा में कार्रवाई की है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जैतपुर थाना टीम ने तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से अवैध हथियार, कारतूस और लूट का विभिन्न सामान बरामद किया गया है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान प्रिंस कुमार (सरैया थाना), अमरजीत कुमार और अंकित कुमार (दोनों करजा थाना निवासी) के रूप में हुई है। पुलिस को 20 मार्च 2026 की शाम गुप्त सूचना मिली थी कि विशंभरपुर चौक के पास कुछ बदमाश किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी की और मोटरसाइकिल सवार तीनों बदमाशों को मौके से दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक देसी पिस्टल, दो कारतूस और एक चाकू बरामद हुआ। रेकी करने के लिए एलईडी बल्ब बेचने का नाटक गिरफ्तार बदमाश प्रिंस कुमार के स्वीकारोक्ति बयान और उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके किराए के मकान में छापेमारी की। इस दौरान लूट का भारी सामान बरामद किया गया। इसमें तुर्की थाना क्षेत्र से लूटी गई अपाचे मोटरसाइकिल, पारू थाना क्षेत्र से लूटे गए रेनकोट, 180 एलईडी बल्ब, 180 स्क्रैच कूपन, बर्तन की रसीद, 17,400 रुपये नकद, चार मोबाइल फोन और दो ब्लैक नंबर प्लेट शामिल हैं। पूछताछ में बदमाश ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। वे लूट की घटना को अंजाम देने से पहले इलाके की रेकी करने के लिए एलईडी बल्ब और स्क्रैच कूपन बेचने का ढोंग करते थे। इससे उन्हें लोगों के घरों और गतिविधियों की जानकारी जुटाने में आसानी होती थी। इस गिरोह ने वैशाली और मुजफ्फरपुर के सीमावर्ती जिलों में लूट, छिनतई और डकैती की कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पकड़े गए बदमाशों में प्रिंस कुमार का पुराना आपराधिक इतिहास है, जिस पर सरैया थाना में पहले से तीन मामले दर्ज हैं। वहीं, अमरजीत कुमार पर ब्रह्मपुरा थाना में एक मामला दर्ज है। जैतपुर थाना पुलिस ने इस संबंध में कांड संख्या 46/26 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।



Source link


Spread the love share