शेखपुरा में ठंड के बीच रोटरी क्लब ने बांटे कंबल: महादलित टोले पहुंचे रोटेरियन, 500 से ज्यादा गरीब-दिव्यांगों को राहत, समाजसेवियों की रही मौजूदगी – Sheikhpura News

Spread the love share


रोटरी क्लब शेखपुरा ने कोरमा थाना क्षेत्र के गगौर गांव स्थित महादलित टोला में गरीबों और जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल बांटे

कड़ाके की ठंड और भीषण शीतलहर के बीच रोटरी क्लब ऑफ शेखपुरा सेंट्रल द्वारा जिले के अति निर्धन और असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण अभियान जारी है। क्लब के रोटेरियन अब तक आधा दर्जन से अधिक गांवों और महादलित टोलों में पहुंचकर जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर चुक

.

इसी कड़ी में, रोटरी क्लब शेखपुरा ने कोरमा थाना क्षेत्र के गगौर गांव स्थित महादलित टोला में गरीबों और जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल बांटे।

इस अवसर पर रोटेरियन ज्योतिष कुमार, सुरेंद्र प्रसाद, सुशांत कुमार सिद्धू और दीपक कुमार कौशिक मौजूद थे। उनके साथ गगौर गांव के समाजसेवी रणजीत कुमार, मनोज कुमार पांडे और संतोष कुमार भी उपस्थित रहे।

रोटरी क्लब शेखपुरा द्वारा अब तक विभिन्न गांवों में लगभग 500 गरीब, निर्धन और दिव्यांग लोगों को मुफ्त कंबल वितरित किए जा चुके हैं।

दिव्यांग लोगों को मुफ्त कंबल बांटे जा चुके रोटेरियन दीपक कुमार कौशिक ने बताया कि रोटरी क्लब शेखपुरा द्वारा अब तक विभिन्न गांवों में लगभग 500 गरीब, निर्धन और दिव्यांग लोगों को मुफ्त कंबल वितरित किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि मानव सेवा के ऐसे कार्यों में सभी को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।

क्लब ने ऐसे कार्यों में सक्रिय भागीदारी की अपील की रोटरी क्लब द्वारा हर साल जिले में इस तरह के परोपकारी कार्य चलाए जाते हैं। क्लब के सदस्यों ने इस कड़ाके की ठंड में गरीबों और जरूरतमंदों की मदद के लिए ऐसे कार्यों में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। रोटेरियनो ने यह भी बताया कि रोटरी क्लब ऑफ शेखपुरा सेंट्रल पूरे विश्व में मानव सेवा के कार्यों में निरंतर जुटा हुआ है।



Source link


Spread the love share