Congress: आगामी पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कमर कस ली है. पार्टी ने इन चुनावी राज्यों के लिए अपने पर्यवेक्षक की नियुक्ति की है. कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को असम की जिम्मेदारी दी है. वहीं पार्टी महासचिव सचिन पायलट को केरल की जिम्मेदारी दी है.