​​​​​​​गोड्डा की जयंती मिस इंडियन ग्रैंड फिनाले के लिए चयनित: जयपुर में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी, 21 दिसंबर को होगा फिनाले – Godda News

Spread the love share


गोड्डा की जयंती कुमारी ‘फॉरएवर मिस इंडियन कॉन्टेस्ट 2025’ के ग्रैंड फिनाले में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। राजस्थान के जयपुर में होने वाली इस प्रतियोगिता के टॉप 3 में महागामा निवासी जयंती ने जगह बनाई है। ग्रैंड फिनाले 21 दिसंबर को जयपुर में आयोजित

.

28 वर्षीय जयंती ने बताया कि उन्हें बचपन से ही फैशन और ब्यूटीशियन में रुचि थी। हालांकि, परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उन्होंने पहले सरकारी नौकरी प्राप्त करने का निर्णय लिया। कड़ी मेहनत के बाद, उन्होंने एम्स कल्याणी में नर्सिंग ऑफिसर का पद हासिल किया।

दोस्तों ने भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया

सरकारी नौकरी मिलने के बाद जयंती ने अपने बचपन के सपने को पूरा करने की ठानी। उनके दोस्तों ने भी उन्हें इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वर्तमान में, वह अपने पेशेवर करियर के साथ-साथ फैशन के अपने सपने को भी साकार कर रही हैं।

जयंती ने अपनी 9वीं से 12वीं तक की पढ़ाई नवोदय गोड्डा से की।

पिता की एक छोटी सी कपड़े की दुकान

जयंती के पिता नंदकिशोर साह ने बताया कि उनकी बेटी को बचपन से ही टीवी पर अभिनेत्रियों को देखकर सजने-संवरने का शौक था। परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्हें पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने को कहा गया था। जयंती अपने घर में दो बहनों से छोटी हैं। उनके माता-पिता और एक भाई भी है, जो पढ़ाई कर रहा है। उनके पिता की एक छोटी सी कपड़े की दुकान है।

बीएससी नर्सिंग का चार साल का कोर्स किया

फॉरएवर मिस इंडियन कॉन्टेस्ट 2025′ का आयोजन सीईओ राजेश अग्रवाल और डायरेक्टर जया चौहान द्वारा किया जाएगा। जयंती ने अपनी 9वीं से 12वीं तक की पढ़ाई नवोदय गोड्डा से की। इसके बाद, उन्होंने रांची रिम्स से बीएससी नर्सिंग का चार साल का कोर्स 2020 में पूरा किया।

उसी वर्ष उन्हें एम्स कल्याणी, बंगाल में नौकरी मिली और उन्होंने जनवरी 2022 में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर कार्यभार संभाला। तब से वह एम्स कल्याणी में कार्यरत हैं।



Source link


Spread the love share