कोडरमा में शादी से 10 दिन पहले युवक लापता: घर में खुशियों की जगह सन्नाटा पसरा, परिवार को अनहोनी की आशंका – koderma News

Spread the love share



कोडरमा जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र के पिपराडीह स्टेशन रोड निवासी दर्शील बरनवाल उर्फ सोनू अपनी शादी से 10 दिन पहले लापता हो गए हैं। शनिवार को उनकी शादी होनी थी, लेकिन घर में खुशियों की जगह सन्नाटा पसरा है।

.

दर्शील, जो पेशे से व्यवसायी हैं, 19 नवंबर की शाम चाय नाश्ता करने के बाद अपनी दुकान जाने के लिए घर से निकले थे। हालांकि, वह न तो दुकान पहुंचे और न ही घर लौटे। उनकी शादी कोडरमा थाना क्षेत्र के बेकोबार की रहने वाली प्रीति से तय हुई थी। शादी के कार्ड बांटे जा चुके थे और दूल्हा-दुल्हन सहित रिश्तेदारों के लिए कपड़े भी खरीदे जा चुके थे।

परिवार के लोग जगह-जगह पोस्टर चिपका रहे

लापता दर्शील की तलाश में परिवार के लोग जगह-जगह पोस्टर चिपका रहे हैं और लोगों तथा पुलिस से उन्हें ढूंढने की गुहार लगा रहे हैं। परिवार को अब अनहोनी की आशंका सता रही है।

दर्शील के पिता ने उनके अपहरण की आशंका जताई है, जबकि उनकी मां बेटे की वापसी के लिए लगातार अपील कर रही हैं। चंदवारा थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है, लेकिन 10 दिन बाद भी दर्शील का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।



Source link


Spread the love share