बोकारो सिटी सेंटर-4 बाजार में लगी आग: दर्जनभर दुकानें जलकर राख, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया आग पर काबू – Bokaro News

Spread the love share



बोकारो के सिटी सेंटर-4 स्थित हरि मंदिर के पास मंगलवार रात भीषण आग लग गई। इस घटना में एक दर्जन से अधिक दुकानें जलकर राख हो गईं, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। दुकान में घरेलू उपयोग के गैस सिलेंडर से अचानक आग लगने से यह घटना हुई।

.

आग की लपटें और काला धुआं देखकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर जुट गए और बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई। सूचना मिलने पर बोकारो स्टील प्लांट (सेल) और जिला प्रशासन की कुल चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक अधिकांश दुकानें जलकर राख हो चुकी थीं।

लाखों रुपए का नुकसान का अनुमान

आग से प्रभावित दुकानों में चिकन-चिली और अन्य फास्ट-फूड स्टॉल, कपड़े, मोबाइल एक्सेसरीज़ तथा जनरल स्टोर शामिल थे। दुकानदारों ने बताया कि आग अचानक भड़की और कुछ ही मिनटों में उनका सब कुछ जल गया। व्यापारियों का अनुमान है कि लाखों रुपए का नुकसान हुआ है, जिससे उनकी आजीविका प्रभावित हुई है।

घटना के बाद प्रशासन और पुलिस टीम ने क्षेत्र की घेराबंदी कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की। क्षति का सटीक आकलन करना अभी मुश्किल है। इधर, डीसी अजय नाथ झा ने इस अग्निकांड पर मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं।



Source link


Spread the love share