Gold-Silver Rate Patna: सावन शुरू होते ही सस्ता हुआ सोना, कीमतों में आई भारी गिरावट.. गुलजार हुआ बाजार

Spread the love share


आखरी अपडेट:

Patna Gold-Silver Rate Today: सावन शुरू होते ही पटना में सोने के भाव में कमी आई है. लिहाजा ज्वेलरी बाजारों में खरीदारी करने वाली हलचल तेज हो गई है. आज 24 कैरेट सोना 97,300 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 108,000 …और पढ़ें

हाइलाइट्स

  • सोने की कीमत पटना में 97,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हुई
  • सावन शुरू होते ही पटना में सोने की कीमतों में गिरावट आई
  • चांदी की कीमत पटना में 108,000 रुपये प्रति किलो स्थिर है
पटना. सावन का पवित्र महीना शुरू होते ही बाजारों पर लगा ग्रहण खत्म हो गया. अब पटना ज्वेलरी बाजार में खास तौर से महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी है. ऐसे में, सोने की कीमतों में आज भारी गिरावट देखने को मिली जबकि चांदी की कीमत अभी भी पुराने रेट पर ही है. यह गिरावट न केवल आम ग्राहकों के लिए राहत की खबर लेकर आई है, बल्कि ज्वेलरी कारोबारियों के लिए भी यह समय व्यापार बढ़ाने का सुनहरा मौका बन गया है.

खरीदने का है बेस्ट समय
बाजार के एक्सपर्ट मानते हैं कि वैश्विक आर्थिक दबाव, डॉलर की मजबूती और अंतरराष्ट्रीय बाजार में मांग में कमी की वजह से सोने की कीमतों में यह गिरावट देखने को मिल रही है. आने वाले दिनों में कीमतों में और गिरावट की संभावना जताई जा रही है. बाजार जानकारों की मानें तो अभी सोना खरीदने का यह सबसे बेहतर समय है, क्योंकि सावन के बाद एक बार फिर कीमतों में उछाल आ सकता है. इसीलिए आजकल कीमतों पर नजर रखना बेहद जरूरी है.

आज क्या है लेटेस्ट रेट

पटना के ज्वेलरी बाजार में 24 कैरेट सोने का दाम आज यानी शुक्रवार (11 जुलाई) को 97,800 रूपये से घटकर 97300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. अगर जीएसटी जोड़ दिया जाए तो इसकी कीमत 100,219 रूपये प्रति 10 ग्राम हो जाती है. वहीं, बिना जीएसटी जोड़े 22 कैरेट सोना 9,0,500 रूपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 74,000 रूपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है.

चांदी फिर स्थिर
पाटलिपुत्र सर्राफा संघ के अनुसार एक किलो चांदी की कीमत 108,000 रूपये है. अगर जीएसटी जोड़ दिया जाए तो इसकी कीमत 111, 240 रूपये है. हॉल मार्क वाले चांदी के आभूषणों की बिक्री 106 रुपए प्रति ग्राम हो रही है.

आभूषणों का एक्सचेंज रेट क्या है?
22 कैरेट वाले सोने के पुराने आभूषणों का एक्सचेंज रेट 88,000 रूपये है जबकि 18 कैरेट सोने के पुराने आभूषण 71,500 रूपये में एक्सचेंज हो रहे हैं. चांदी में हॉलमार्क आभूषणों का एक्सचेंज रेट 103 रूपये प्रति ग्राम जबकि बिना हॉलमार्क वाले आभूषणों का एक्सचेंज रेट 101 रूपये प्रति ग्राम है.

घरबिहार

सावन शुरू होते ही सस्ता हुआ सोना, कीमतों में आई भारी गिरावट



Source link


Spread the love share