फाजिल्का में कार बेकाबू होकर पेड़ से टकराई: चार बच्चों समेत 8 घायल, ड्राइवर को नींद आने से हादसा हुआ – Fazilka News

Spread the love share



फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में इलाज जारी है।

फाजिल्का में कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे कार सवार चार बच्चों सहित आठ लोग घायल हो गए l तीन बच्चों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें फरीदकोट रेफर कर दिया गया है l कार सवार भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से वापिस लौट रहे थे l

जानकारी देते हुए सावन सिंह ने बताया कि उनके मोहल्ला के निवासी एक परिवार जिनके घर जलालाबाद से रिश्तेदार आए हुए थे l वह रिश्तेदारों के साथ भारत पाक बार्डर देखने के लिए गए हुए थे l वापिस लौटते वक्त ड्राइवर को नींद की झपकी लगने से कार अचानक बेकाबू हो गई और पेड़ से जा टकराई l

हादसा इतना भयानक था कि इस दौरान चार बच्चों सहित आठ लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया l जहां डॉक्टर एरिक ने बताया कि चार में से तीन बच्चों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें फरीदकोट रेफर किया गया है l



Source link


Spread the love share