Bihar: सीवान में सात वर्ष के बच्चे के साथ घिनौना काम, पहले चॉकलेट दिया फिर नहर किनारे किया अप्राकृतिक कृत्य

Spread the love share


सीवान में एक व्यक्ति के द्वारा मानवता को शर्मसार करने की घटना को अंजाम दिया गया है। पूरा मामला जिले के जीबी नगर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां सोमवार की शाम एक युवक के द्वारा 7 वर्ष के किशोर के साथ अप्राकृतिक यौनाचार उस वक़्त किया गया, जब वह अपने दरवाजे पर खेल रहा था। तभी आरोपी व्यक्ति आया और चॉकलेट देकर उसे बहला फुसला कर अपने साथ ले गया।

ट्रेंडिंग वीडियो

बताया जा रहा है कि पास में ही एक नहर है, जहां उसने बच्चे का जबरन कपड़ा उतरवाया और अप्राकृतिक यौनाचार की घटना को अंजाम दिया। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब बच्चा रोते बिलखते हुए अपने घर पहुंचा और पूरी बात अपनी मां को बताई। पीड़ित की मां ने जब देखा तो कपड़े में खून लगे थे। मां ने तुरन्त इसकी जानकारी अपने घर वालों को दी। घर वाले और आसपास के लोग भड़क उठे और गांव के ही आरोपी को ढूंढने लगे।

पढ़ें: सीवान में सजा राजनीतिक दलों की कुर्सियों का बाजार, रोजाना बिक रही 1 हजार कुर्सियां; मांगें तेज

बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित बच्चे को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भिजवाया और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। इस पूरे मामले पर सीवान सदर एसडीपीओ अजय कुमार ने बताया कि किशोर के साथ अप्राकृतिक यौनाचार का मामला संज्ञान में आया है। मेडिकल चेकअप के भेजा गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।



Source link


Spread the love share