हजारीबाग में हाथी ने ली महिला की जान: मवेशी ढूंढने गई थी जंगल में, झुंड से बिछड़ा हाथी हुआ आक्रामक; वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी – Hazaribagh News

Spread the love share


मृतका की पहचान दशमी देवी (55) के रूप में की गई है।

झारखंड में हाथी का उत्पात लगातार जारी है। इसी क्रम में सोमवार को झुंड से बिछड़े एक हाथी ने 55 वर्षीय महिला को चपेट में ले लिया। हाथी ने महिला को कुचल कर मार डाला। घटना टाटीझरिया प्रखंड स्थित खैरा पंचायत के सिमराढाब गांव की है।

मृतका की पहचान दशमी देवी के रूप में की गई है। दशमी अपनी गाय को ढूंढने जंगल की ओर गई थी और इसी दौरान हाथी ने उसे अपनी चपेट में लिया।

घटनास्थल पर जुटी ग्रामीणों की भीड़।

हाथी को जंगल की ओर खदेड़ने का आश्वासन इधर, घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। वन विभाग ने हाथी को जंगल की ओर खदेड़ने का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों के कारण उनकी फसलें और संपत्ति नष्ट हो रही है।

वन विभाग से क्षेत्र में हाथियों की निगरानी बढ़ाने का आग्रह किया गया है।

वन विभाग से क्षेत्र में हाथियों की निगरानी बढ़ाने का आग्रह किया गया है।

परिवार को तत्काल मुआवजा देने की मांग वहीं, खैरा पंचायत की मुखिया कुमारी माधुरी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने प्रशासन से मृतका के परिवार को तत्काल मुआवजा देने की मांग की है। वन विभाग से क्षेत्र में हाथियों की निगरानी बढ़ाने का आग्रह किया गया है।

गांव के आसपास निगरानी बढ़ा दी गई है वन विभाग ने इस समस्या से निपटने के लिए एक स्थायी कार्ययोजना बनाने की बात कही है। फिलहाल गांव के आसपास निगरानी बढ़ा दी गई है। विभाग ने लोगों को जंगल में अकेले न जाने की सलाह दी है।



Source link


Spread the love share