किशनगंज के टेढ़ागाछ प्रखंड में शुक्रवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग के अनुसार, बलुआ जागीर पावर सब स्टेशन में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। टेढ़ागाछ के कनीय अभियंता ने नोटिस जारी कर यह जानकारी दी है।
।
कटौती का कारण ट्रांसफॉर्मर की स्थापना और मेंटेनेंस कार्य है। इस फीडर से जुड़े सभी क्षेत्रों में 7 घंटे तक बिजली नहीं रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से धैर्य बनाए रखने की अपील की है। साथ ही, कहा है कि पावर सब स्टेशन में बिजली बहाल होते ही आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
उपभोक्ताओं ने इस कटौती पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि विभाग अक्सर किसी न किसी बहाने बिजली की कटौती करता है, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है।