2 साल की बच्ची से बुजुर्ग ने किया रेप…हालत नाजुक: मां-पिता पहुंचे तो खून से लथपथ मिली, आरोपी को छोड़कर निकली अगमकुंआ थाने की पुलिस – Patna News

Spread the love share



बच्ची को इलाज के लिए NMCH में एडमिट कराया गया है।

पटना के बैरिया बस स्टैंड के पास बच्ची (02) के साथ बुजुर्ग (50) ने रेप किया है। घटना सोमवार देर रात की है। पड़ोसी, झोपड़ी में सो रही बच्ची को गोद में उठाकर अपने घर ले गया। कुछ देर बाद बच्ची के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर माता-पिता मौके पर पहुंचे। वहां

गोपालपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि वारदात अगमकुंआ और गोपालपुर थाने की सीमा पर हुई है। उन्होंने बताया कि अगमकुंआ थाने की पुलिस आरोपी को मौके पर छोड़कर निकल गई। पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।

पुलिस के जाते ही भागा आरोपी

पटना सिटी SDPO अतुलित झा ने कहा है कि पुलिस ने पीड़ित बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि घटना की सूचना पर अगमकुंआ थाने की टीम मौके पर पहुंची। आरोपी को पैर से मारा और कहा कि यह हमारे थाना क्षेत्र का मामला नहीं है। पुलिस आराम से निकल गई और आरोपी मौके से फरार हो गया।



Source link


Spread the love share