Vrishchik Rashifal: आज वृश्चिक राशि वालों को वाहन, घर, कार्य क्षेत्र में सफलता मिलने की है संभावना, करें यह उपाय

Spread the love share


आखरी अपडेट:

Vrishchik Rashifal: आज वृश्चिक राशि के जातकों को वाहन, घर , कार्यक्षेत्र में सफलता आदि सुख प्राप्त होने की संभावना है. वहीं पत्नी और बच्चों से कुछ परेशान भी आज आप रह सकते हैं.

एक्स

वृश्चिक राशि

दरभंगा: आज 14 अप्रैल 2025 को वृश्चिक राशि वालों को जहां एक ओर कार्य क्षेत्र और उद्योग में सफलता , भवन , भूमि और वाहन जैसे सुख मिलने की संभावना है, तो वहीं दूसरी ओर पत्नी और बच्चों के कारण थोड़ा बहुत परेशान रह सकते हैं. कुल मिलाकर आज का दिन आपका मिला जुला रहने की संभावना है.

इस बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए, कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर ज्योतिष विभाग के विभागाध्यक्ष , डॉक्टर कुणाल कुमार झा बतातें हैं, कि 14 अप्रैल 2025 दिन सोमवार को वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का जो समय है, वह अशुभ कारक योग बना रहा है . दरअसल मेष में सूर्य होने के कारण स्थान हानिकारक योग बन रहा है . ऐसे में वृश्चिक राशि के जातकों को संतान को शारीरिक, आर्थिक और मानसिक परेशानी के कारण परेशान होना पड़ सकता है . आज फालतू पैसा खर्च होने की भी संभावना है . पत्नी के ओर से भी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, हालांकि आपको सम्मान मिलेगा और वैवाहिक जीवन में सुख कारक योग बन रहा है . वहीं सोमवार होने, तुला राशि में चंद्रमा होने और मेष में सूर्य होने की वजह से सूर्य कर्ममेष है, इसलिए आपको कार्य क्षेत्र और उद्योग में सफलता , भवन , भूमि और वाहन जैसे सुख भी मिलने की संभावना है .

आज करें यह उपाय
आज आप दुर्गा सप्तशती के चतुर्थ अध्याय का पाठ या हो सके तो 16 अध्याय का पाठ अवश्य करें. इसके साथ ही आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों को श्वेत वस्त्र धारण करना और चांदी व साथ में दही का दान करना, शुभ कारक योग को प्रबल करेगा .

घरखगोल

आज वृश्चिक राशि वालों को वाहन, घर, कार्य क्षेत्र में सफलता मिलने की है संभावना

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



Source link


Spread the love share