किशनगंज में 695 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई: शराब तस्करी रोकने के लिए विशेष अभियान, चेक पोस्टों पर रखी जा रही निगरानी – Kishanganj (Bihar) News

Spread the love share



किशनगंज में होली और रमजान के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की है। जिले के 20 थानों से कुल 695 लोगों के खिलाफ धारा 126 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई का प्रस्ताव भेजा गया है। इनमें से 125 लोगों ने अब तक बंध पत्र भर दिया है।

एसपी सागर कुमार के निर्देश पर पुलिस शराब तस्करी के पूर्व आरोपितों का भौतिक सत्यापन कर रही है। थानाध्यक्षों को इन लोगों की वर्तमान गतिविधियों की जांच का आदेश दिया गया है। होली के दौरान शराब तस्करी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। डॉग स्क्वायड और एएलटीएफ की टीम सघन छापेमारी करेगी।

चेक पोस्टों पर रखी जा रही कड़ी निगरानी

बंगाल सीमा से लगे सभी चेक पोस्टों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पुलिस ने माहौल बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर लिया है। होली पर हुड़दंग मचाने वालों पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी। शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए थानावार शांति समिति की बैठकें की जा रही हैं।



Source link


Spread the love share