यूपी में ये 20 ट्रेनें चल रही घंटों लेट, कुंभ मेला एक्सप्रेस 7 घंटे देर, यहां देखें पूरी लिस्ट

Spread the love share


भारतीय रेलवे समाचार: उत्तर प्रदेश स्थित लखनऊ से गुरजने वाली 20 से ज्यादा रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं. कोहरे और धुंध के कारण रेल गाड़ियां लेट हैं. जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 04293 प्रयागराज लखनऊ कुंभ मेला एक्सप्रेस ट्रेन करीब 7 घंटे की देरी से चल रही है. वहीं ट्रेन नंबर 15734 फरक्का एक्सप्रेस 3:15 घंटे की देरी से चल रही है.

इसके अलावा देहरादून बनारस एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 15120 ढाई घंटे की देरी से चल रही है. ट्रेन नंबर 12556 गोरखधाम एक्सप्रेस 4:15 घंटे की देरी से चल रही है. ट्रेन नंबर 13240 कोटा पटना एक्सप्रेस 2 घंटे की देरी से चल रही है. ट्रेन नंबर 14650 सरयू यमुना एक्सप्रेस 2 घंटे की देरी से चल रही.

इसके साथ ही ट्रेन नंबर 15716 गरीब नवाज एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी से चल रही है. ट्रेन नंबर 14242 नौचंडी एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी से चल रही है. ट्रेन नंबर 15009 1 घंटा 15 मिनट की देरी से चल रही है. ट्रेन नंबर 12534 पुष्पक एक्सप्रेस 1 घंटे की देरी से चल रही है.

Lucknow News: खराब मौसम के कारण विमान सेवाओ पर भारी असर, लखनऊ से आने-जाने वाली ये फ्लाइट्स लेट



Source link


Spread the love share