जमशेदपुर में देसी पिस्टल गोलियों साथ गिरफ्तार: जेल के मजाक का बदला लेने के लिए कदमा में युवक पर की थी फायरिंग – Jamshedpur (East Singhbhum) News

Spread the love share



जेल के मजाक का बदला लेने के लिए कदमा में युवक पर की थी फायरिंग

जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के रामजनम नगर में रविवार रात आपसी रंजिश के चलते राहुल भगत पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। गोली राहुल के होठ को छूते हुए निकल गई, जिससे वह बाल-बाल बच गया। पुलिस ने इस घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है

.

देसी पिस्टल और गोलियां बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त देसी पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। साथ ही घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया गया। सोमवार को सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि फायरिंग की यह घटना जेल में हुई पुरानी रंजिश का परिणाम है।

जेल में मजाक बना विवाद की जड़

सिटी एसपी ने बताया कि आरोपी कुणाल पहले एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल जा चुका है, जबकि घायल राहुल चोरी के आरोप में जेल में था। जेल में रहते हुए राहुल, कुणाल का अक्सर मजाक उड़ाता था। इसी रंजिश के चलते रविवार रात कुणाल अपने साथी रौशन के साथ राहुल से मिलने पहुंचा। बातचीत के दौरान दोनों के बीच फिर से विवाद शुरू हुआ, और कुणाल ने गुस्से में आकर पिस्टल से फायरिंग कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।



Source link


Spread the love share