होटल में दूर-दूर से आते थे कस्टमर, रात में लगी रहती थी लड़कियों की भीड़, चल रहा था ऐसा कारोबार

Spread the love share



पूर्णिया. पूर्णिया शहर के सहायक खजांची थाना क्षेत्र में गुरुद्वारा के पास पांश मुहल्ला में एक होटल में लंबे समय से देह वयापार चल रहा था. होटल में ग्राहकों को शराब परोसी जाती थी. दूर-दूर से कस्टमर आते थे.रात में होटल में लड़कियों की भीड़ लग जाती थी. इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश था. गुस्से में आकर मुहल्ले के लोगों ने होटल के मालिक रंजन कुमार की जमकर पिटाई कर दी. फिर उससे सादे कागज में लिखवाया गया कि आज के बाद वह होटल में इस तरह का अवैध धंधा नहीं करेगा. स्थानीय लोगों ने आरोप लगाय कि रंजन कुमार अपने होटल में पिछले 10 साल से देह व्यापार चला रहा है. होटल में दूसरे शहरों से नाबालिग-बालिक लड़कियां आती हैं. शराब की बोतले और कंडोम का पैकेट मुहल्ले में फेंक देते हैं. इससे मुहल्ले की रहवासी काफी परेशान हैं. पहले कई बार होटल मालिक रंजन कुमार को लोगों ने समझाया लेकिन वह नहीं माना.

स्थानीय लोगों का आरोप है कि हमेशा होटल के बाहर गाड़ी आदि लगी रहती है. लड़कियों का भी आना-जाना लगा रहता है. मुहल्ले के लोगों ने आरोप लगाया कि होटल मालिक लोगों को धमकाता था और जमीन-मकान बेचकर चले जाने की धमकी देता था. दावा करता था कि पुलिस से सब मैनेज्ड है. कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है.

लोगों ने विरोध किया तो होटल से निकलकर तीन-चार लड़कियां भागीं. होटल मालिक की धमकी से लोगों में काफी आक्रोश भर गया. उन्होंने उसकी जमकर पिटाई कर दी.पड़ोसी आर्यन ने बताया कि डर के चलते सामने का बॉबी पाल अपना मकान बंद कर दूसरे जगह चला गया. आसपास के सभी लोग परेशान हैं. लोगों ने प्रशासन से ऐसे अवैध धंधेबाजों पर कार्रवाई करने की मांग की.वहीं पूर्णिया के एसपी कार्तिकेय के शर्मा ने कहा कि वह इसका पता कर रहे हैं. ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई होगी.

पहले प्रकाशित : 9 दिसंबर, 2024, 11:49 अपराह्न IST



Source link


Spread the love share